11 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
11 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सहसराम बॉर्डर पर एसएसबी को मिली सफलता नेपाल के जलेश्वर का रहनेवाला है पकड़ा गया तस्कर रधाउर के कंसारा गांव में पहुंचायी जा रही थी खेप सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 51 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की सुबह गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. परिहार थाना के […]

विज्ञापन

सहसराम बॉर्डर पर एसएसबी को मिली सफलता

नेपाल के जलेश्वर का रहनेवाला है पकड़ा गया तस्कर
रधाउर के कंसारा गांव में पहुंचायी जा रही थी खेप
सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 51 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की सुबह गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. परिहार थाना के सहसराम गांव स्थित बॉर्डर पिलर संख्या-306/7 के समीप जवानों को उक्त सफलता मिली है. सुरसंड कंपनी इंचार्ज निर्मल राय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया सत्यनारायण साह नेपाल के महोत्तरी जिला के जलेश्वर थाना अंतर्गत बासोपट्टी वार्ड संख्या-आठ का रहनेवाला है. उसके पास से कुल 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. वह नेपाल की ओर से बोरा में रखे गांजा को छिपा कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था.
सहसराम बीओपी इंचार्ज सिद्धार्थ दास के नेतृत्व में गश्त लगा रहे कांस्टेबुल शैलेश कुमार, सेराज अहमद, दीपक शर्मा ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह नेपाल के बथनाहा गांव से उक्त गांजा का खेप ला रहा था, जिसे लेकर रधाउर पंचायत के कंसारा गांव में आपूर्ति के लिए ले जा रहा था. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत तीन लाख तीन हजार 750 रुपये आंकी गयी है. जब्त गांजा व तस्कर को परिहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन