इंदिरा गांधी को लोगों ने किया याद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : जिला कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में जिला अध्यक्ष मो असद की अध्यक्षता में स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर प्रमोद राय, सद्दाम हुसैन, मुरली मनोहर सिंह, ध्रुव नारायण सिंह,मो. भोला, मो. जाबाहिर सुनिल कुमार सिंह उर्फ फुड्डु, […]
विज्ञापन
शिवहर : जिला कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में जिला अध्यक्ष मो असद की अध्यक्षता में स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया.
मौके पर प्रमोद राय, सद्दाम हुसैन, मुरली मनोहर सिंह, ध्रुव नारायण सिंह,मो. भोला, मो. जाबाहिर सुनिल कुमार सिंह उर्फ फुड्डु, पुर्व जिला परिषद मो. इजारूल हक ,अजय चौरिसया ,रामबालक झा, शिवचंद्र सहनी, बिंदा चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इधर जिला जिला अध्यक्ष के निर्देश पर प्रवक्ता सह प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर शहादत दिवस पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के बेटियों नाम करने उच्च करने वाली सबसे पहली महिला प्रधान मंत्री ने साबित कर दिया कि बेटी भी बेटा से कम नहीं है .वे देश के सबसे ताकतवर प्रधान मंत्री थी. जिसमें निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी.
उनके काम की चर्चा किया जितना भी किया जाए,कम होगा. मौके पर अजय चौरसिया राजेंद्र साह नवल किशोर सिंह, प्रभात कुमार सुमन, एवं अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे.इस दौरान सभी पांचों प्रखंडों में उनकी शहादत दिवस चित्र पर माल्यार्पण के बाद मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










