रेल सुविधा से शिवहर को जोड़ने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2016 5:00 AM
शिवहर : सरकारी बस व रेल की सुविधा शुरू कराने की मांग को लेकर संघर्षशील युवा अधिकार मंच के द्वारा जीरोमाइल चौक पर हस्त्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पूर्व जिला पार्षद् अजबलाल चौधरी ने किया और कहा कि किसी भी जिला के विकास हेतु यातायात का साधन बहुत जरूरी है.उन्होने लोगो से हस्ताक्षर अभियान मे भाग […]
शिवहर : सरकारी बस व रेल की सुविधा शुरू कराने की मांग को लेकर संघर्षशील युवा अधिकार मंच के द्वारा जीरोमाइल चौक पर हस्त्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पूर्व जिला पार्षद् अजबलाल चौधरी ने किया और कहा कि किसी भी जिला के विकास हेतु यातायात का साधन बहुत जरूरी है.उन्होने लोगो से हस्ताक्षर अभियान मे भाग लेने की अपील की है.वही लोगो ने हस्ताक्षर अभियान मे लोगो ने बढ चढ कर भाग लिया.इस दौरान नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया.
कार्यक्र म मे मंच के संयोजक आदित्य कुमार ने सरकारी बस तथा रेल की सुविधा जल्द से जल्द शुरु कराने की मांग राज्य व केन्द्र सरकार से की है.मंच के मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जब तक मांगे पुरी नही होगी तब तक आंदोलन चलेगा.जबकि पहला दिन हस्ताक्षर अभियान मे लोगो की काफि भीड़ देखी गई.इस दौरान 1028 लोगो ने हस्ताक्षर किया.मौके पर समीर कुमार झा,रवि वर्मा ,विक्की गुप्ता,अरविन्द कुमार,विशाल पटेल,नूर आलम समेत कार्यकर्ता मौजुद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










