कवि सम्मेलन में मंत्रमुग्ध हुये श्रोता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2016 5:40 AM
शिवहर: स्थानीय प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कुल में संघर्षशील युवा अधिकार मंच के तत्वाधान में कवि सम्मेलन सह परिचर्चा का आयोजन हिंदी दिवस के अवसर पर किया गया. जिसमें जिले के विद्वान कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. कवियों में अपनी कविताओं में देश की तत्कालीन परिस्थितियों का वर्णन बड़ी ही […]
शिवहर: स्थानीय प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कुल में संघर्षशील युवा अधिकार मंच के तत्वाधान में कवि सम्मेलन सह परिचर्चा का आयोजन हिंदी दिवस के अवसर पर किया गया. जिसमें जिले के विद्वान कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. कवियों में अपनी कविताओं में देश की तत्कालीन परिस्थितियों का वर्णन बड़ी ही सहजता से किया. जिसके कारण वे लोगों के दिलों में उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र ठाकुर व संचालन वरीय कवि मोहन फतहपूरी व देशबंधु शर्मा व मंच के संयोजक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर कवि फतहपूरी की कविता खानाबदोश को भी घर हो जाय, लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही. जबकि मुकुंद कुमार मिश्र की कविता शिवहर बदल रहा है, की लोगों ने सराहना की. अरविंद कुमार मिश्र की कविता आज फिर शांति लाया हूं, लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही.
नीतीश कुमार रस्तोगी की कविता मैं धूल हूं पर उड़ना चाहता हूं , ने खुब तालियां बटोरी. संजय कुमार ने मै हिंदी हूं कविता के माध्यम से हिंदी की वर्तमान स्थिति को दर्शाया है.लक्ष्मी नारायण पांडेय प्रेमी की कविता बहुरूपयिा ने खुब तालिया बटोरी. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी, रानी गुप्ता, राजेंद्र सिंह पवधारी, इंद्रदेव तिवारी द्विज समेत कई ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










