छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी

पुपरी : प्रखंड के बररी बेहटा गांव की एक युवती का अपहरण कर लिया गया है. घटना तब की है, जब वह पुपरी के सिंगियाही रोड मुहल्ला स्थित अपने मामा के घर आ रही थी. घटना 9 सितंबर की बतायी गयी है. इस बाबत उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें नानपुर थाना क्षेत्र […]
पुपरी : प्रखंड के बररी बेहटा गांव की एक युवती का अपहरण कर लिया गया है. घटना तब की है, जब वह पुपरी के सिंगियाही रोड मुहल्ला स्थित अपने मामा के घर आ रही थी. घटना 9 सितंबर की बतायी गयी है. इस बाबत उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें नानपुर
थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी विनोद मिश्र के पुत्र चंदन कुमार व अशोक मिश्र के पुत्र अमन कुमार को आरोपित किया गया है. बताया गया है कि उक्त युवती गांव से साइकिल से मामा के यहां आ रही थी. इसी दौरान अपहरण कर उसे सीतामढ़ी की ओर ले जाया गया. दोनों युवकों पर पूर्व में भी युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था. पंचायती होने पर विवाद सुलझा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










