गुटखा पर प्रतिबंध से दुकानदारों में हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 5:32 AM
शिवहर : शराबबंदी के बाद विभिन्न पान मसालों के उत्पादन, बिक्री, भंडारण व वितरण पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है. जिसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े कारोबारियों में हरकंप मच गया है. इतना ही नहीं बल्कि, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारण सरकार […]
शिवहर : शराबबंदी के बाद विभिन्न पान मसालों के उत्पादन, बिक्री, भंडारण व वितरण पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है. जिसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े कारोबारियों में हरकंप मच गया है. इतना ही नहीं बल्कि, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के कारण सरकार के खाद्य संरक्षा आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने राज्य के सभी डीएम, एसपी, प्रमंडलिय आयुक्त व सिविल सर्जन को इसे प्रभावी तरीके से लागू करने का आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है.
पान मसाला सेवन वाले व्यक्तिों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा जा रहा है.ऐसे में इसे बंद करने की दिशा में कार्य करें. मालूम हो कि सरकार ने पहली बार बिहार में तंबाकू युक्त गुटखा पर 30 मई 2013 को प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद सात नवंबर 2014 को राज्य में सभी तरह के तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था. हालांकि शहर के कई दुकानदारों ने भी सरकार के इस फैसले को सराहनीय बताया है.
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है. उन्होंने कहा कि पहले तो पान मसाले के उत्पादन करने वाले कंपनियों पर प्रतिबंध लगाये.अगर संबंधित कंपनियों द्वारा पान मसाला का उत्पादन नहीं होगा, तो पान मसाला का भंडारण, वितरण व बिक्री नहीं हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










