महिला हेल्पलाइन के आकड़ों पर गौर करेंगे

शिवहर : जिले में घरेलू विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है. महिला हेल्पलाइन के आकड़ों पर गौर करेंगे, तो वर्ष 2016 -17 में 49 मामले दर्ज किये गये, जबकि वर्ष 2017-18 में बढ़कर दर्ज किये गये मामलों की संख्या 54 पर पहुंच गयी है. जिले में वर्ष 2010 से महिला हेल्पलाइन कार्य कर रही है. […]
शिवहर : जिले में घरेलू विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है. महिला हेल्पलाइन के आकड़ों पर गौर करेंगे, तो वर्ष 2016 -17 में 49 मामले दर्ज किये गये, जबकि वर्ष 2017-18 में बढ़कर दर्ज किये गये मामलों की संख्या 54 पर पहुंच गयी है. जिले में वर्ष 2010 से महिला हेल्पलाइन कार्य कर रही है. अब तक 420 मामले दर्ज किये गये हैं, जिसमें करीब 14 मामले लंबित है. परियोजना प्रबंधक रानी कुमारी, काउंसेलर आशा कुमारी ने बताया कि अधिकतर मामले भरण -पोषण व घरेलु हिंसा से संबंधित है. करीब पांच मामले पेंचीदा है. जिसमें काउंसेलिंग के बावजूद पीड़िता के परिजन सहयोग करने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.
कुछ केस में पीड़ित के परिवार के लोग बात करने से भी कतराते हैं, ऐसे मामलों को चिंहित किया गया है. ऐसे में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्पलाइन कोर्ट में घरेलू घटना प्रतिवेदन देकर मामला दर्ज करा सकता है. कहा देकुली धर्मपुर के यतेंद्र पांडेय की पत्नी मीरा देवी द्वारा दर्ज कराये गये मामले में पूर्व एसपी से मुलाकात कर मामले को सुलझाने में सहयोग करने की अपील की गयी. किंतु उनके तबादले में मामले का अभी तक समाधान नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




