गांव-गांव तक पहुंचायें बाबा साहेब का संदेश

शिवहर : भारतीय जनता पार्टी शिवहर मंडल द्वारा समरसता दिवस के रूप में ग्राम भगवानपुर भेलि दलित बसती में लालो राम के दरवाजे पर मंडल अध्यक्ष डॉ रामबहादुर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. […]
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी शिवहर मंडल द्वारा समरसता दिवस के रूप में ग्राम भगवानपुर भेलि दलित बसती में लालो राम के दरवाजे पर मंडल अध्यक्ष डॉ रामबहादुर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान बाबा साहेब के संदेशों को गांव-गांव तक शांति पूर्वक पहुंचाने पर बल दिया गया.
मौके पर मंडल महा मंत्री सुकांत कुमार, रामनिवास कुमार, उपाध्यक्ष महंथ मनोज गिरी, अाशुतोष कुमार सिंह, मंडल मंत्री रामकुमार दास, पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अनुसूचित जाती मंच मंडल अध्यक्ष शंभू राम, ग्रामीण रैना कुमार, रघुनाथ राम, लालो राम, मुनिलाल राम, बाबूलाल राम, बैजनाथ राम, ननकु राम, अजय कुमार, सरिता देवी, सकुन्तला देवी मौजूद थीं.
पिपराही . भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा पिपराही मंडल के परसौनी बैज ग्राम के दलित बस्ती के मनरेगा भवन में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रजक की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी.
समरसता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने बाबा साहब आंबेडकर के सिद्धांतों एवं आदर्शों की चर्चा की. इस समारोह को भाजपा जिला महामंत्री राम कृपाल शर्मा, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, बूथ अध्यक्ष विकास पासवान ने संबोधित किया.
मौके पर महामंत्री विक्रम कुमार, बूथ अध्यक्ष श्री राम पासवान, अविनाष राम, रकट राम, राजदेव कुशवाहा, मुन्ना कुमार राम, सुधन राम, मनोरंजन साह, दिनेश पासवान, इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
शिवहर. स्थानीय कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह मनायी गयी. जिलाध्यक्ष मोहम्मद असद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने किया.मौके जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा भीम राव आंबेडकर का देन है संविधान. मौके पर कांग्रस नेता मुरली मनोहर सिंह, प्रमोद राय ,ध्रुव नारायण सिंह, चंदन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मोहम्मद नसीम अख्तर, प्रभात कुमार सुमन, सुनिल कुमार सिंह उर्फ फूडू , दिनेश आजद मौजूद थे.
पुरनहिया. मध्य विद्यालय अदौरी के प्रांगण में बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर श्री सिंह ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की सलाह बच्चों को दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सत्येंद्र राम सत्यार्थी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधान शिक्षक देवेंद्र चौधरी ने की. मौके पर संतोष कुमार सहित सभी शिक्षक के अलावे कृष्ण कुमार बैठा,राम सकल बैठा,अनिल राम, लाल बहादुर मांझी, सुशील कुमार बैठा, रोशन कुमार, रामचंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे.
सड़क, सिंचाई व शिक्षा में सुधार की जरूरत
जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में विगत एक दशक में क्या विकास हुआ है, को जानने व गंभीर समस्याओं के प्रति सरकार, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से प्रभात खबर की ओर से विभिन्न पंचायतों में चौपाल लगा कर प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि खुल कर अपनी समस्याओं का इजहार करते हैं, उन्हें इस बात का भरोसा है कि प्रभात खबर के माध्यम से उनकी समस्या वरीय अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट करायेगा व उसके समाधान की दिशा में शीघ्र हीं पहल होगी. इस क्रम में शुक्रवार को प्रभात खबर की टीम नानपुर प्रखंड के भदियन पंचायत पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने खुल कर अपने विचारों से अवगत कराया. सुनिये स्थानीय लोगों की जुबानी.”
बोखड़ा : प्रखंड के बोखड़ा पंचायत में आयोजित प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि विगत एक दशक में निश्चित रूप से आम लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है.
शिक्षा के प्रति लोग जागरूक हुए हैं. उनकी आर्थिक स्थिति भी पूर्व की अपेक्षा बेहतर हुई है. सरकारी योजनाओं का लाभ भी पूर्व की अपेक्षा अधिक मिली है, पर अब भी बहुत सारी समस्याएं मुंह बाये खड़ी है. जिसमें सड़क, सिंचाई व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में अहम सुधार की जरूरत है.
मुखिया रीता कुमारी : विगत एक दशक में पंचायत का चहुंमुखी विकास हुआ है. यूं कहा जाय कि पंचायत की सूरत बदल गयी है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. खास कर गांव में बिजली की सुविधा हो जाने से लोगों में काफी खुशी है. शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है. खास कर समाज की बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है जो शुभ संकेत है. किसानों की सुविधा को देखते हुए नलकूप को बढ़ावा देने की जरूरत है. वहीं प्रखंड कार्यालय व पीएचसी तक जाने वाली सड़क का निर्माण सही तरीके से नहीं हो पाया है. इसके लिए थाना चौक से धंधर टोला होते प्रखंड कार्यालय तक जानेवाली सड़क का निर्माण अति आवश्यक है.
सरपंच कुमारी सोनी : सिंचाई सुविधा के अभाव में पंचायत के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगर सरकार की ओर से स्टेट बोरिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करा दी जाती तो इस समस्या का समाधान हो जाता. वैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य जारी है. उम्मीद है आने वाले समय में जल्द ही शेष समस्याओं का समाधान हो जायेगा.
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रकाश : शिव मंदिर, बागरवन के समीप धार्मिक तालाब का अस्तित्व खतरे में है, जिसका सौंदर्यीकरण जरूरी है. अगर उक्त तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाता तो पंचायत के सौंदर्य में चार चांद लग जाता. कई मायने में प्रसिद्ध माना जाने वाला इस तालाब के चारों ओर गंदगी फैली हुई है.
सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर काफी गिर गया है. शिक्षकों की कमी व संसाधनों के अभाव के चलते साधारण परिवार के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. जो शिक्षक पदस्थापित हैं, वे भी समय से स्कूल नहीं आते हैं. जो आते हैं, वे खानापूर्ति कर के चले जाते हैं. ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जरूरत है. साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को समय पर शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं समय पर नहीं मिल पाता है, इसके चलते भी पढ़ाई प्रभावित होती है. बच्चों को समय से किताब उपलब्ध नहीं हो पाता है. छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि के वितरण व एमडीएम में शिक्षकों द्वारा मनमानी की जाती है. ऐसी प्रथा को दूर करने की जरूरत है.
सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रमोद सहनी : पंचायत में पक्की सड़क का निर्माण हुआ है व हो भी रहा है, पर उसमें गुणवत्ता की कमी देखी जा रही है. यही कारण है कि निर्माण के तुरंत बाद से ही जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो जाता है. वहीं, नाला के अभाव के चलते सड़क पर पानी लग जाता है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी व संसाधन के अभाव के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पाता है. छात्र तो किसी प्रकार काम चला लेते हैं, पर छात्राओं को खास परेशानी होती है. इस दुरुस्त करने की जरूर है.
मनोज कुमार सहनी : पंचायत में पीएम आवास योजना का बुरा हाल है. जरूरतमंदों को इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. यही कारण है कि अब भी पंचायत के 50 फीसदी लोग कच्चे व फूस के मकान में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं. जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर उक्त समस्या का समाधान कराने की जरूरत है. प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था व कुछ कर्मियों के व्यवहार से काफी दु:खी हैं. कहा कि उनके पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के नाम पर पंचायत सेवक द्वारा 700 रुपये ले लिया गया, पर अब तक न उन्हें पेंशन मिला है और न सचिव द्वारा पैसा ही लौटाया जा रहा है. वे इसकी शिकायत कार्यालय कर्मी व अधिकारियों से भी की, पर कोई लाभ नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




