सदन में समस्या उठाने व समाधान तलाशने की जगह विपक्ष ने सदन बाधित कर किया है विकास बाधित: मंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:32 AM

विज्ञापन

संसद बाधित रहने की अवधि का भाजपा सांसदों ने नहीं लिया है वेतन व भत्ता: सांसद शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समाहरणालय मैदान में सांसद रमा देवी के मौजूदगी में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह, चिरैया विधायक लाल बाबु प्रसाद […]

विज्ञापन

संसद बाधित रहने की अवधि का भाजपा सांसदों ने नहीं लिया है

वेतन व भत्ता: सांसद
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समाहरणालय मैदान में सांसद रमा देवी के मौजूदगी में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह, चिरैया विधायक लाल बाबु प्रसाद ,रीगा के पूर्व विधायक मोती लाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में भाग लिया.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव पांडेय ने किया. संचालन महामंत्री रामकृपाल शर्मा व अनिल कुमार सिंह ने किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विपक्षी दल ने सदन को बाधित कर लोकतंत्र की हत्या की है. गरीब जनता की आवाज को उठाने के लिए चुनकर गये हैं. किंतु सबसे उच्चतम पंचायत में सदन को बाधित कर आवाज को रोकने का प्रयास किया है, लेकिन गरीब के लिए कार्य करने वाले भारत के प्रधानमंत्री मोदी के बहुमत की आवाज को सदन में बाधित कर विकास को रोकने का प्रयास किया है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने मिलकर निर्णय लिया कि जिस जनता ने चुना है.
उनको ही विपक्षी के कारनामे को बतायेंगे. भाजपा सांसद ने निर्णय किया कि सदन बाधित के अवधि का वेतन भत्ता नहीं लेंगे. सांसद ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए की सरकार ने गरीब, किसान ,मजदूर, बेरोजगार युवा सभी के लिए कार्य कर किया है. किसान फसल बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा पॉलिसी,जैविक खाद पर 2000 प्रति टन सब्सिडी, मुफ्त बीज उपलब्ध कराने,गरीब मजदूर के लिए उज्जवला योजना, जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय, अन्नपूर्णा योजना, शौचालय निर्माण, युवा मुद्रा योजना, 10 करोड़ युवा को लाभ, कौशल विकास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जरुरतमंदों को लाभान्वित किया है. कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सदन में लोग जनता की समस्या को उठाते हैं.
उसका समाधान तलाशते हैं. यह तभी संभव है जब सदन चलेगा. किंतु विपक्ष ने सदन के कार्य को बाधित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार किया है. वे विकास को बाधित कर रहे हैं. उसी को जनता के बीच रखने के लिए अनशन कार्यक्रम रखा गया है. कहा कि जब तक सदन बाधित रहा है.
तब तक का वेतन भत्ता भाजपा सांसद ने नहीं लिया है. मौके पर उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कैप्टन गगन देव पासवान, नीतेश भारद्वाज, विनय कुमार सिंह, धीरज सिंह चौहान, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता रानी, प्रतिमा देवी, मनोरमा त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनु, जय प्रकाश गुप्ता, डॉ राम बहादुर गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, राम कृष्ण कुमार, शिव लला सिंह, राजेश कुमार सिंह, रानी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजु समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन