सितंबर में राजद, भाजपा व कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन नामों पर है चर्चा

Updated at : 04 Sep 2022 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
सितंबर में राजद, भाजपा व कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन नामों पर है चर्चा

सितंबर का महीना राजद, भाजपा और कांग्रेस के लिए बदलाव का महीना है. इस महीने में तीनों दलों के प्रदेश इकाई में बदलाव होने जा रहा है. भाजपा में जहां प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है. इस महीने पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा.

विज्ञापन

पटना. सितंबर का महीना राजद, भाजपा और कांग्रेस के लिए बदलाव का महीना है. इस महीने में तीनों दलों के प्रदेश इकाई में बदलाव होने जा रहा है. भाजपा में जहां प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है. इस महीने पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा. राज्य में बने नये सियासी समीकरण और लोकसभा चुनाव निकट होने के कारण दमखम वाले नेता की तलाश हो रही है.

प्रदेश अध्यक्ष को दोबारा मौका दिये जाने के पक्ष में

पार्टी का एक तबका मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को दोबारा मौका दिये जाने के पक्ष में है. वहीं, नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद सुशील कुमार मोदी व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशाेर प्रसाद के भी नाम चर्चा में हैं. भाजपा ऐसे नेता की तलाश में है, जो प्रदेश में महागठबंधन की धार कमजोर कर सके और लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में मिशन 35 पर सफल हो सके.

राजद में सिद्दीकी के नाम चर्चा में

राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर 21 सितंबर को चुनाव होना है. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नये सिरे से पार्टी को खड़ा किया है. उम्र को लेकर वह खुद दोबारा अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते, पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के सबसे करीबी माने जाने वाले श्री सिंह के नाम पर ही अंतिम सहमति बन जाने से लोग इन्कार नहीं कर रहे.

शिवचंद्र राम के नामों के भी कयास

नये अध्यक्ष के कंधों पर लोकसभा चुनाव और 2025 में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का आधार बनाने और पार्टी उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी होगी. हालांकि, पार्टी में नये संभावित अध्यक्ष पद के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में अब्दुल बारी सिद्दीकी, दलित नेताओं में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नामों के भी कयास लगाये जा रहे हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने पूर्व में ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. पार्टी सूत्र बताते हैं कि आलाकमान की ओर से किसी भी दिन नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा हाे सकती है. इसके लिए पार्टी के बिहार प्रभारी को तीन नामों का प्रस्ताव आलाकमान को भेजने को कहा गया है. इधर, जदयू ने भी सदस्यता अभियान शुरू करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन