ePaper

School Reopen : बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन बातों को जान लें पैरेंट्स ! बिहार में कल से शुरू हो जाएगी 6ठी से 8वीं तक की पढ़ाई

Updated at : 07 Feb 2021 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen : बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन बातों को जान लें पैरेंट्स ! बिहार में कल से शुरू हो जाएगी 6ठी से 8वीं तक की पढ़ाई

School Reopen In Bihar Guidelines : कोरोना वायरस और लॉकडाउन की कहर के बाद अब सोमवार को एक बार फिर से विद्यालय परिसर छात्रों से गुलजार हो रहा हैं. विभागीय निर्देश के आलोक में 4 जनवरी से नवम वर्ग से ऊपर के छात्रों की पढ़ाई सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रख 50 प्रतिशत उपिस्थति अनिवार्य करते हुए शुरू कर दी गयी है. वहीं 8 फरवरी से 6ठी से 8वीं तक की पढ़ाई शुरू करने का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

School Reopen In Bihar : कोरोना वायरस और लॉकडाउन की कहर के बाद अब सोमवार को एक बार फिर से विद्यालय परिसर छात्रों से गुलजार हो रहा हैं. विभागीय निर्देश के आलोक में 4 जनवरी से नवम वर्ग से ऊपर के छात्रों की पढ़ाई सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रख 50 प्रतिशत उपिस्थति अनिवार्य करते हुए शुरू कर दी गयी है. वहीं 8 फरवरी से 6ठी से 8वीं तक की पढ़ाई शुरू करने का ऐलान किया गया है.

पैरेंट्स दे इन बातों का ध्यान- बता दें कि स्कूल खोलने का फैसला भले विभाग द्वारा किया गया है, लेकिन बच्चों को स्कूल भेजने का अंतिम फैसला गार्जियन को लेना है. ऐसे में बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी पैरेंट्स पर भी है. इसलिए बच्चों को स्कूल भेजने से पहले माता-पिता इन बातों का खास ख्याल रखें.

1. अगर आपके बच्चे में बुखार या कोरोना का कोई भी लक्षण है, तो बच्चे को स्कूल न भेजें. डॉक्टरी सलाह के बाद ही स्कूल भेजें.

2. स्कूल भेजने से पहले इन बातों को सुनिश्चित कर लें कि आपके बच्चे के पास मास्क और सेनेटाइजर की पूरी व्यवस्था है.

3. इसके अलावा, पेरेंट्स इन बातों का भी ध्यान रखें कि स्कूल में एक दिन में 50 फीसदी स्टूडेंट्स की उपस्थिति ही अनिवार्य की गई है. ऐसे में अपने बच्चे का दिन आने पर ही स्कूल भेजें.

Also Read: Bihar News : जब BJP विधायक की फरमाइश पर शोरूम से सीधे विधानसभा पहुंची Scorpio गाड़ी, जानें क्या है मामला

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन