Bihar Weather Report: बिहार में तूफान सितरंग का दिखा असर, छठ पर्व तक जानें कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान सितरंग का असर अब सूबे के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है. दिवाली की शाम उत्तर पूर्व व दक्षिण पूर्व बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई. जानें छठ तक का मौसम
Bihar Weather Report: बिहार में चक्रवाती तूफान सितरंग का असर दिखने लगा है. सोमवार को दिवाली की शाम मौसम ने अपना मिजाज बदला और कई जिलों में अचानक तेज हवा और हल्की बारिश (Bihar Rain) ने दस्तक दी. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय इस तूफान का असर अभी कुछ जिलों में और देखने को मिल सकता है. वहीं मौसम के बदले मिजाज से अब लोगों को हल्की मीठी ठंड का एहसास होने लगा है.
बिहार के उत्तर पूर्व-दक्षिण पूर्व हिस्से में मौसम के बदलाव का अधिक असर दिख रहा है. भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका व जमुई में तेज हवा और हल्की बारिश ने दस्तक दी. मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में रुक-रुककर अभी अगले 24 घंटे के अंदर मौसम का यही बदला रुप देखने को मिल सकता है.
बंगाल की खाड़ी में तीन दिनों से चक्रवाती हवा सक्रिय रही जिसका अब तूफान में बदलने का आसार है. इसके प्रभाव से बिहार व झारखंड समेत कई राज्यों के मौसम बदल रहे हैं. भागलपुर में दिवाली के बाद भी 25 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है. भागलपुर के आस-पास बने मौसमी सिस्टम से बारिश की संभावनाएं हैं. 26 अक्टूबर बुधवार तक मौसम का ये रुप देखने को मिल सकता है. इसके बाद मौसम पूरी तरह शुष्क हो सकता है.
Also Read:
छठ पर बिहार आने वाली ट्रेनों की स्थिति भयावह, कोच के शौचालय तक में यात्रा कर रहे लोग…कौन जिम्मेदार…?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 29 अक्टूबर के बाद मौसम में फिर से हल्का बदलाव हो सकता है. वहीं छठ के आस-पास ही ठंड हर साल दस्तक देती है. इस बार लोगों को ठंड का एहसास पहले ही होने लगा है. देर शाम से लोग अब ठंड महसूस करने लगे हैं.
बता दें कि दिवाली की शाम सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली. बिहार के कई जिलों में अचानक तेज हवा ने दस्तक दे दी. बादल ने आसमान में डेरा डाल दिया. और थोड़ी देर बाद हल्की बारिश ने लोगों को आशंकित कर दिया. हालाकि बारिश थमी लेकिन तेज हवा आधी रात तक चलती ही रही.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




