अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

SASARAM NEWS.रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली. घटना बिक्रमगंज-दाउदनगर एनएच-120 पर काराकाट बाजार स्थित बिरैनी मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच हुई. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काराकाट रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली. घटना बिक्रमगंज-दाउदनगर एनएच-120 पर काराकाट बाजार स्थित बिरैनी मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच हुई. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद युवक का शव मुख्य मार्ग पर पूरी तरह कुचली अवस्था में पाया गया. जिसके कारण मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, मृतक का चेहरा और शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त में कठिनाई हो रही है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है. उसने उजला जैकेट और बैगनी रंग का हाफ पैंट पहन रखा था. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती, तब तक किसी तरह का अनुमान लगाना उचित नहीं होगा. फिलहाल, शव की पहचान के लिए क्षेत्र के समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन