पीपीएल ट्रॉफी पर येलो हाउस ने जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
पीपीएल ट्रॉफी पर येलो हाउस ने जमाया कब्जा

Sasaram news. शहर के प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के खानीपुर खेल मैदान में शुक्रवार को पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया.

विज्ञापन

प्रज्ञा निकेतन में पीपीएल क्रिकेट का खेला गया फाइनल मुकाबला फोटो- विजेता ट्रॉफी के साथ येलो हाउस के खिलाड़ी. प्रतिनिधि, सासाराम सदर शहर के प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के खानीपुर खेल मैदान में शुक्रवार को पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रशासक संजीव त्रिपाठी ने फिता काटकर किया. इस दौरान येलो हाउस और रेड हाउस के बीच मुकाबला हुआ. जहां रेड हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रेड हाउस द्वारा खड़ा किया गया बड़े लक्ष्य को येलो हाउस की टीम ने आसानी से पूरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले येलो हाउस के चंदन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ फील्डर अभिजीत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कृष, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्रॉफी से हरिओम सिंह को नवाजा गया. इस दौरान प्रशासक ने कहा कि खेलों में भाग लेना और जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना और टीम वर्क के साथ काम करना. खेल आयोजन में खेल शिक्षक नीरज पांडेय और प्रवेश पांडेय का अहम योगदान रहा. मैच का आंखों देखा हाल छात्र आदित्यनाथ ने सुनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन