रसूलपुर में शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन, सिलाई-कढ़ाई का मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
रसूलपुर में शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन, सिलाई-कढ़ाई का मिलेगा प्रशिक्षण

Sasaram news. रोहतास प्रखंड के रसूलपुर में बुधवार को महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

फ़ोटो-08-रसूलपुर मुखिया महिलाओं को संबोधित करती प्रतिनिधि, अकबरपुर रोहतास प्रखंड के रसूलपुर में बुधवार को महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन रसूलपुर पंचायत की मुखिया अनुराधा देवी, आकाश कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर, श्याम सुन्दर, आशा सिंह ने फीता काट कर किया. मुखिया ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा रसूलपुर पंचायत को सशक्तीकरण के लिए 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियों और महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के लिए निःशुल्क प्रशिक्षित देने का कार्य होगा. बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई लाभकारी योजनाओं को चला कर स्वावलंबी करने का प्रयास कर रही है. रसूलपुर में पहला केंद्र खोला गया है, जिसमें स्थानीय लड़कियों और महिलाओं को 25 प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. लड़कियों को सशक्तीकरण कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनना मुख्य उद्देश्य है. साथ साथ मुख्य मंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए 18 से 25 वर्ष तक की महिलाओं को दो वर्ष तक एक हज़ार प्रतिमाह दिया जायेगा. इसके लिए फॉर्म भरें. इस कार्य के लिए सभी पंचायतों की लड़कियां आकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं. जीविका की भी महिलाओं के सशक्तीकरण में विशेष भूमिका होगी. इस अवसर पर प्रतिमा कुमारी, श्वेता सिंह, उन्नत कुमारी, नीतू कुमारी, मधु कुमारी, रितिका, मुस्कान, माधुरी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन