परसिया में गूंजे भगवान भास्कर के जयकारे, पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू

भगवान भास्कर प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गयी जलभरी यात्रा
भीषण गर्मी के बीच हाथी-घोड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
सोन के नीर से हुआ कलश स्थापन, 25 को पधारेंगे जीयर स्वामी जी महाराजचप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही नासरीगंज पुलिस, ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए की जलपान की व्यवस्था
भगवान भास्कर प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गयी जलभरी यात्राफोटो-2- जलभरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु
प्रतिनिधि, नासरीगंजप्रखंड की परसिया पंचायत स्थित परसिया ठकुराइ गांव में पांच दिवसीय श्रीभगवान भास्कर प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के भव्य शुभारंभ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है. मंगलवार को यज्ञ मंडप से निकली भव्य जलभरी यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. घरवासडीह पीठाधीश्वर श्री-श्री 1008 जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री नारायणाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में हजारों महिला, पुरुष और बच्चों ने माथे पर कलश लेकर पदयात्रा की.
सोन तट पर हुआ वैदिक अनुष्ठान
शोभायात्रा गाजे-बाजे, हाथी, घोड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अमियावर सोन नदी तट पर पहुंची. वहां विद्वान वेदाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया. इसके बाद जय श्रीराम और भगवान भास्कर के जयकारों के साथ यात्रा पुनः यज्ञ मण्डप पहुंची, जहां मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट की गयी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नासरीगंज पुलिस पूरी यात्रा के दौरान तैनात रही.यज्ञ से होती है आत्मशुद्धि : स्वामी नारायणाचार्य
इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ योग की वह दिव्य विधि है, जो परमात्मा द्वारा हृदय में संपन्न होती है. जीव का अपने सत्य स्वरूप से परिचय होना ही यज्ञ की पूर्णता है. उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि वातावरण और समाज को शुद्ध करने की एक वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है. जिस स्थान पर यज्ञ होता है, वहां की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है. यज्ञ समिति ने बताया कि कार्यक्रम के चौथे दिन यानी 25 अप्रैल को प्रख्यात संत जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन होगा, जिनके प्रवचन सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है. यज्ञ में प्रतिदिन रामलीला और विद्वानों द्वारा प्रवचन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. 26 अप्रैल को प्राण-प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा.सामाजिक सहभागिता
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलापार्षद अरुण कुमार उर्फ दारा यादव, पूर्व मुखिया बबन चौधरी, सरपंच मुलुक राज चौधरी, व्यवस्थापक अमित कुमार शर्मा मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष गोपाल कृष्ण त्रिवेदी, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, संयोजक संतोष शर्मा, सहसंयोजक अजय कुमार, सचिव रविशंकर सिंह, सहसचिव गोविंद कुमार गुप्ता, सदस्य चंद्रमा सिंह, जोखन साव, दीपक आदि ग्रामीण सक्रिये थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




