सासाराम के फैजलगंज स्टेडियम के बाहर 10 दिनों से जलजमाव, दुर्गध से खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉकरों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

फैजलगंज स्टेडियम के मुख्य गेट पर जल जमाव | Prabhat Khabar Network

सासाराम के फैजलगंज स्टेडियम के सामने 10 दिनों से जलजमाव है। दुर्गंध के कारण खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉकर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Rohtas News : शहर के चर्चित फैजलगंज स्टेडियम के मुख्य प्रवेश मार्ग पर पिछले 10 दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. सड़क पर जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है. इस वजह से स्टेडियम में अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों, मॉर्निंग वॉकरों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बदबू से स्टेडियम तक पहुंचना हुआ मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय दुर्गंध इतनी अधिक रहती है कि स्टेडियम तक पहुंचना और टहलना मुश्किल हो गया है. जलनिकासी नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और लोगों में संक्रामक बीमारियों का भी डर बढ़ने लगा है.

नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

अधिवक्ता चंद्रेश चौबे, विमलेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, सागर सिंह, शिक्षक अंकुर तिवारी समेत अन्य नागरिकों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर के प्रमुख स्थान की यह स्थिति चिंताजनक है. कई दिनों से शिकायत के बावजूद जलनिकासी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब जलजमाव की निकासी कराने, सड़क की सफाई सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन