रोहतास में पंचायत सचिवों को राहत, जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने ACP-MACP लाभ को दी मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते जिलाधिकारी

रोहतास जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पंचायत सचिवों और जनसेवकों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। जानिए पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन

रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों तथा जनसेवकों को द्वितीय एवं तृतीय एसीपी. एमएसीपी का लाभ देने से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार किया गया.

सेवा अभिलेखों की समीक्षा के बाद मिली स्वीकृति

बैठक के दौरान पात्र कर्मियों के सेवा अभिलेखों और विभागीय नियमों की गहन समीक्षा की गई. सभी आवश्यक मानकों की जांच के बाद पात्र कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की गई.

कितने कर्मचारियों को मिला लाभ

जिला पंचायत कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 10 कार्यरत पंचायत सचिवों में से 7 को एसीपी. एमएसीपी का लाभ देने की मंजूरी मिली. वहीं 7 सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों में से 5 को भी यह लाभ स्वीकृत किया गया. इसके अलावा 2 जनसेवकों को द्वितीय एवं तृतीय एसीपी. एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया.

समय पर मिलेगा वित्तीय उन्नयन का लाभ

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि पात्र कर्मियों को समय पर वित्तीय उन्नयन का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी.

डीएम ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश

जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों की सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर पात्र कर्मचारियों को एसीपी. एमएसीपी का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन