नासरीगंज–दाउदनगर मोड़ पर ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन
नासरीगंज–दाउदनगर मोड़ पर ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक जब्त

SASARAM NEWS.डेहरी–बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज–दाउदनगर मोड़ के पास ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा है. यह कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर अमित राज और रात्रि गश्ती में तैनात पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह ने की.

विज्ञापन

नासरीगंज.

डेहरी–बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज–दाउदनगर मोड़ के पास ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा है. यह कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर अमित राज और रात्रि गश्ती में तैनात पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह ने की. खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गये दोनों ट्रकों को नासरीगंज–दाउदनगर मुख्य सड़क पर पुलिस की निगरानी में खड़ा किया गया है. मामले में थाने में आवेदन देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि अवैध और ओवरलोड बालू के परिचालन पर प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी.थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि खनन विभाग की ओर से ओवरलोड बालू लदे दोनों ट्रकों को जब्त कर ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.इस दौरान चालक, सिपाही कमलेश कुमार, सिपाही रमेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन