ePaper

कार्यशाला के लिए दो अफसर व 10 मुखिया पटना रवाना

Updated at : 09 Sep 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला के लिए दो अफसर व 10 मुखिया पटना रवाना

पटना में प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए सोमवार को जिले के दो प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारियों और 10 मुखिया रवाना हुए.

विज्ञापन

सासाराम सदर. ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की नौ थीम में से थीम सात सामाजिक न्याय व सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत विषय पर पटना में प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए सोमवार को जिले के दो प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारियों और 10 मुखिया रवाना हुए. इसमें कोचस प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुमित कुमार चौधरी, संझौली के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्वेता कुमारी शामिल हैं. वहीं, करगहर प्रखंड की खराड़ी पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार, कोचस की कथराई पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, रोहतास की तेलकप पंचायत की मुखिया अनीता टोप्पो, नौहट्टा की यदुयानपुरा पंचायत के मुखिया भोलानाथ चेरो, नोखा की छतौना पंचायत की मुखिया तृप्ति कुमारी, शिवसागर की शिवसागर पंचायत की मुखिया पुष्पा कुमारी, तिलौथू की तिलौथू पूर्वी पंचायत की मुखिया पुनीता द्विवेदी, काराकाट के मुखिया योगेन्द्र सिंह, बिक्रमगंज की नोनहर पंचायत की मुखिया आभा देवी व अकोढ़ीगोला की तेतराढ़ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी कार्यशाला में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन