डेहरी में छह नाबालिग बच्चों के साथ दो बाल तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
डेहरी में छह नाबालिग बच्चों के साथ दो बाल तस्कर गिरफ्तार

Sasaram news.छह नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी कराने ले जा रहे दो बाल तस्कर आरपीएफ डेहरी के हत्थे चढ़ गये.

विज्ञापन

तस्करों में एक गया और एक रोहतास का रहनेवाला प्रतिनिधि, इंद्रपुरी/डेहरी छह नाबालिगों को बाल मजदूरी कराने ले जा रहे दो बाल तस्कर आरपीएफ डेहरी के हत्थे चढ़ गये. रविवार को वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आरपीएफ डेहरी के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दो व्यक्ति रवि कुमार (23), पिता सुरेश भारती, ग्राम हरनी, थाना मैगरा, जिला गया व देवनारायण उरांव (35), पिता कृष्णा उरांव, ग्राम रणाडीह, थाना रोहतास, जिला रोहतास को छह नाबालिग बच्चों को पाइपलाइन बिछाने का काम कराने के लिए चेन्नई ले जाने के दौरान डेहरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा. तस्कर बच्चों को 10 से 12 घंटे काम करवाकर प्रतिमाह 15000 रुपये देने की बात कह कर ले जा रहे थे. मामला बाल तस्करी का पाकर मौके पर ही वीडियोग्राफी करते हुए सीडब्ल्यूसी के चेयर पर्सन संतोष उपाध्याय को इस संबंध में सूचित किया गया. रवि कुमार व देवनारायण उरांव को निरुद्ध करते हुए सभी नाबालिग बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी लाया गया. मामला बाल तस्करी मजदूरी का पाकर सभी नाबालिग बच्चों व दोनों ट्रैफ्किर को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए कागजात सहित राजकीय रेल थाना डेहरी को सुपुर्द किया गया. राजकीय रेल थाना डेहरी में संबंधित धारा में कांड पंजीकृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन