ePaper

धनपुरवा साइफन में गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत, एक जख्मी

Updated at : 02 Jan 2026 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
धनपुरवा साइफन में गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत, एक जख्मी

SASARAM NEWS.दरिगांव थाना क्षेत्र के धनपुरवा साइफन के समीप गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण दरिगांव थाना क्षेत्र के धनपुरवा साइफन के समीप गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र निवासी जगनारायण राम के करीब 16 वर्षीय पुत्र सोनम कुमार के रूप में हुई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव निवासी राम इकबाल साह का करीब 19 वर्षीय पुत्र अनिश कुमार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिश कुमार बाइक चला रहा था और सोनम कुमार पीछे बैठा हुआ था. दोनों बाइक से दरिगांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान धनपुरवा साइफन के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और करपुरवा साइफन में गिर पड़ी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दरिगांव थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस संबंध में थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर ही सोनम कुमार की मौत हो चुकी थी, जबकि अनिश कुमार बुरी तरह जख्मी अवस्था में पाया गया. पुलिस ने साइफन से बाइक समेत दोनों युवकों को बाहर निकाला.जख्मी अनिश कुमार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, मृतक सोनम कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन