अनियंत्रित ट्रक कार को टक्कर मार दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक कार को टक्कर मार दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित ऊपरी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सासाराम-चौसा पथ (स्टेट हाइवे-17) पर बक्सर की ओर से आ रहा एक ट्रक पुल से नीचे उतरने के दौरान अनियंत्रित हो गया.

विज्ञापन

कोचस.

थाना क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित ऊपरी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सासाराम-चौसा पथ (स्टेट हाइवे-17) पर बक्सर की ओर से आ रहा एक ट्रक पुल से नीचे उतरने के दौरान अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार (बीआर 01 एफपी 4231) में जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक सड़क के बाईं ओर स्थित एक दुकान में जा घुसा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि दुकान को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद कुछ समय के लिए स्टेट हाइवे-17 पर यातायात प्रभावित रहा.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू की. अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक का ब्रेक फेल होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन