लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated at : 08 May 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा आम निर्वाचन के कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में प्रशिक्षण आयोजित किया.
विज्ञापन
सासाराम सदर.
लोकसभा आम निर्वाचन के कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में प्रशिक्षण आयोजित किया. इसमें चुनावी कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को इवीएम से संबंधित कई बिंदुओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान इवीएम-वीवीपैट को चेक करने, नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क बनाये रखने, मतदान दल को मतदान प्रक्रिया व इवीएम संचालन के संदेह को दूर करने, मतदाताओं को हेल्पलाइन व बूथ की जानकारी देने, वाहन व संपत्ति विरुपण की घटनाएं, चुनावी सभाएं, सरकारी सेवकों के आचरण पर नजर रखने से लेकर मतदान केंद्रों का भ्रमण, निरीक्षण, मतदाताओं के बीच आत्मविश्वास जागृत करने, किसी भी व्यक्ति/समूह द्वारा मतदाताओं को भयभीत न करने आदि कई अहम चुनावी कार्यों के सफल संचालन के लिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो जफर ने दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव में, सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संबंधी अपना दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि चुनावी कार्य में किसी तरह की परेशानी या बाधा उत्पन्न न हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




