आज सीएम करेंगे विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद

Updated:
विज्ञापन
आज सीएम करेंगे विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिन मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे.

विज्ञापन

चेनारी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिन मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. कनीय अभियंता राजकुमार ने बताया कि चेनारी नगर पंचायत स्थित राहुल पैलेस मैरेज हॉल, हाइस्कूल चंद्रकैथी, पंचायत सरकार भवन मल्हीपुर, राजकीय मध्य विद्यालय उगहनी गांव के परिसर में उपभोक्ताओं के लिए संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की व्यवस्था की गयी है. इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में चार संवाद स्थल निर्धारित किये गये हैं. साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल-जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है. इस कार्यक्रम में सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जायेगा. मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु सभी संवाद स्थलों पर एलइडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जायेगी. संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण व संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन