चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार, फल बेचकर करते थे रेकी

SASARAM NEWS.डेहरी नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है.
दिन में ठेला चलाते, रात में चोरी, पुलिस ने गिरोह का किया खुलासासासाराम ग्रामीण/डेहरी नगर
डेहरी नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में डेहरी शहर निवासी महंगीलाल गली, वार्ड नंबर-32 निवासी स्व रोजन राईन के पुत्र मो. ईरशाद राईन उर्फ शेरा, औरंगाबाद जिले के ढ़िबरा थाना क्षेत्र के ढिबरा आजाद बिगहा निवासी स्व. बालकेश्वर भुइंयां के पुत्र रंजीत भुइंया व औरंगाबाद जिले के ढ़िबरा थाना क्षेत्र के ही निमीडीह गांव उमाशंकर मेहता का पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है. इन सभी के पास से कुल आठ (स्पेलंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 24 एपी 5372, बीआर 24 क्यू 4472, बीआर 24 एजी 6310, बीआर 24 एके 1954, बीआर 52 डी 2647, बीआर 24वी 6110, बीआर 03 एके 1686 और एक टीवीएस बाइक रजि नंबर बीआर 24 एवी 5231) और एक बाइक का चेचिस नंबर घीसा हुआ बरामद किया गया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को डिहरी नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी रौशन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ रहे बाइक चोरी की घटना के खुलासे के लिए डिहरी एसडीपीओ-वन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस पुलिस टीम में थानाध्यक्ष डेहरी नगर, थानाध्यक्ष इंद्रपुरी और तकनीकी सहायता के लिए जिला आसूचना इकाई टीम को भी शामिल किया गया था. इस टीम ने तीन बाइक चोर व दस बाइक के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त कई वस्तुएं भी बरामद की है. उन्होंने बताया कि तीनों बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई जारी है.दिन में फल बेचते और रात को करते थे बाइक चोरी
पुलिस की गठित विशेष टीम ने बाइक चोरी की कांडों में संदिग्ध मो इरसाद राईन उर्फ शेरा को डिहरी नगर थाना क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया. उससे पूछताछ की गयी तो उसने डेहरी नगर और इंद्रपुरी की कुल 10 बाइक चोरी के कांडों का खुलासा करते हुए बताया कि वो दिन में ठेला पर फल बेचने का काम करते हैं. इसके बाद रात में चिह्नित स्थानों पर घर के बाहर खड़ी बाइक के लॉक को तोड़कर उसे चोरी कर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर छिपा कर रख देते हैं. फिर बाद में इस काम में अपने सहयोगी औरंगाबाद जिला के रंजीत भुइंया और बिट्टू कुमार के माध्यम से बेच देते हैं. इसके बाद शेरा की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के संलिप्त रंजीत भुइंया व बिट्टू कुमार को डिहरी नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया.छह बाइक डेहरी नगर व चार आसपास से किये गये बरामद
गिरफ्तार रंजीत व बिट्टू कुमार की निशानदेही पर डिहरी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई कुल छह बाइकें डिहरी शहर के विभिन्न स्थानों से बरामद की गयी है. गठित पुलिस टीम के समक्ष मो इरसाद राईन उर्फ शेरा ने बताया कि एक बाइक उसने इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भैसहा मुहल्ले के पास से चोरी की थी, जो औरंगाबाद के एक व्यक्ति को उसने दिया था. जिसे दिबरा थाना पुलिस ने एक मद्य निषेध के कांड में जब्त कर लिया है. जिसका सत्यापन किया जा चुका है. इसके बाद पुलिस टीम के समक्ष तीनों गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वो लोग रात में डिहरी नगर थाना क्षेत्र के नीलकोठी, न्यू डिलियों, निरंजन बिगहा व तारबंगला और इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भैसहा मोहल्ले से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. वहीं उक्त सभी स्थानों से चोरी की गयी बाइक उनकी निशानदेही पर बरामद की जा चुकी है.
इन कांडों के दर्ज बाइकों की हुई बरामदगी
प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि डिहरी नगर थाना कांड संख्या-506/25, डिहरी नगर थाना कांड संख्या-576/25, डिहरी नगर थाना कांड सं-32/26, डिहरी नगर थाना कांड संख्या-97/26, डिहरी नगर थाना कांड सं-08/26, डिहरी नगर थाना कांड सं-120/26, इंद्रपुरी थाना कांड सं.163/25 और डिहरी नगर थाना कांड सं-22/26 की चोरी हुई बाइकें बरामद की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




