रोहतास: नहर में डूबे 14 वर्षीय सिकंदर का शव बरामद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
नहर में डूबे 14 वर्षीय सिकंदर का शव बरामद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

डूबे बच्चे को ढूंढते लोग और पुल से देखते लोगों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जोन्ही गांव में नहाने के दौरान नहर में डूबे 14 वर्षीय सिकंदर खां का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है.

विज्ञापन

Bikramganj Canal Drowning : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोन्ही गांव में नहर में डूबे 14 वर्षीय सिकंदर खां का शव शनिवार सुबह बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार शाम से परिजन और ग्रामीण पूरी रात उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सुबह जलस्तर कम होने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव मिला.

Sasaram News : नहाने के दौरान नहर में डूब गया था किशोर.

जानकारी के अनुसार सिकंदर खां शुक्रवार को गांव के समीप नहर पुल के पास नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही उसके पिता सैयद खां उर्फ जोधा, परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

रातभर चलती रही तलाश, सुबह मिला शव

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई जाती है. परिजनों और ग्रामीणों ने टॉर्च सहित अन्य संसाधनों की मदद से पूरी रात नहर में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार सुबह नहर का जलस्तर कम होने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर सिकंदर का शव दिखाई दिया.

शव मिलते ही मचा कोहराम

शव बरामद होते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा. माता-पिता अपने इकलौते बेटे के शव से लिपटकर बिलखते रहे. इस मार्मिक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी भावुक हो गए और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया.

पोस्टमार्टम से किया इनकार

सूचना मिलने पर बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों की सहमति से शव उन्हें सौंप दिया गया.

Also Read : बक्सर: डुमरांव जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन