दो बाइकों की टक्कर में दो युवतियों समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दो युवतियों समेत तीन घायल

Sasaram news. सासाराम चौसा पथ पर नयका मोड़ के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक बाइक पर दो युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

फोटो-28- सीएचसी में इलाजरत घायल. करगहर. सासाराम चौसा पथ पर नयका मोड़ के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक बाइक पर दो युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सत्यनारायण पासवान की 17 वर्षीय बेटी साधना कुमारी, बसंतपुर गांव निवासी सुदर्शन पासवान की 16 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी और सेमरी गांव निवासी उदय चौरसिया का 18 वर्षीय बेटा विकास कुमार शामिल है. मौके मौजूद लोगों की सूचना पर तीनों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से करगहर स्थित सीएचसी लाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सासाराम रेफर कर दिया. घायलों में विकास कुमार की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन