रोहतास: NEET 2026 में बिक्रमगंज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने सफलता का लहराया परचम

सांकेतिक तस्वीर
रोहतास जिले के बिक्रमगंज के चार मेधावी छात्रों ने NEET 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इन विद्यार्थियों की सफलता ने पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ा दी है.
DPS Bikramganj NEET 2026 Result Rohtas : रोहतास जिले के बिक्रमगंज के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है.
Rohtas News : चार छात्रों ने हासिल की सफलता
विद्यालय के अनुसार हिमांशु कुमार ने 536 अंक प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं अभय आनंद ने 462 अंक, शिखर ने 443 अंक और निधि ने 377 अंक हासिल कर नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की.
मेहनत और मार्गदर्शन का मिला परिणाम
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के योग्य तैयार करना है.
चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और लगातार मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर रहेगा फोकस
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि द डीपीएस आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










