रोहतास: काराकाट में BDO राहुल कुमार सिंह को भावुक विदाई, नए बीडीओ संजीत कुमार का हुआ भव्य स्वागत

1 - चांदी का मुकुट पहनाकर बीडीओ राहुल कुमार सिंह की विदाई करते बीडीसी सदस्य 2 - बीडीओ राहुल कुमार सिंह को सम्मानित करते काराकाट मुखिया संघ | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के काराकाट में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह को भावुक विदाई दी गई. उनके कार्यकाल की सराहना हुई और विकास योजनाओं को गति देने की उम्मीद के साथ नए बीडीओ संजीत कुमार का स्वागत किया गया.
Karakat BDO Farewell Ceremony Rohtas : रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसी अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ संजीत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
Rohtas News : राहुल कुमार सिंह के कार्यकाल की हुई सराहना
समारोह में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि राहुल कुमार सिंह ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया तथा विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे.
बेदाग छवि और कार्यशैली की हुई प्रशंसा
थानाध्यक्ष विवेक कुमार, राजस्व पदाधिकारी ध्रुव कुमार, बीपीआरओ रेणुका कुमारी, सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार समेत कई अधिकारियों ने राहुल कुमार सिंह की ईमानदार कार्यशैली, निष्ठा और सरल स्वभाव की सराहना की. विदाई समारोह के दौरान कई पल भावुक भी रहे.
नए बीडीओ से विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद
समारोह में नवपदस्थापित बीडीओ संजीत कुमार का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों ने उनसे काराकाट में विकास योजनाओं को और तेज गति से लागू करने तथा जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की अपेक्षा जताई. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
'काराकाट का सहयोग जीवनभर याद रहेगा'
निवर्तमान बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि काराकाट में मिला सहयोग और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिली. वहीं नए बीडीओ संजीत कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










