काराकाट बीडीओ को कार्यालय में घुस पर युवक ने मारा मुक्का, चश्मा टूटा
Published by :Vikash Kumar
Published at :18 Apr 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.शनिवार को किसी पेंशन संबंधी आवेदन को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा एक युवक इतना उग्र हो गया कि उसने बीडीओ राहुल कुमार सिंह पर हाथ चला दिया. जिससे न सिर्फ उनका चश्मा टूट गया, बल्कि चेहरे पर जख्म के निशान भी उभर आये.
विज्ञापन
बीडीओ के पुलिस को दिये आवेदन के बाद आरोपित गिरफ्तार
काराकाट.
शनिवार को किसी पेंशन संबंधी आवेदन को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा एक युवक इतना उग्र हो गया कि उसने बीडीओ राहुल कुमार सिंह पर हाथ चला दिया. जिससे न सिर्फ उनका चश्मा टूट गया, बल्कि चेहरे पर जख्म के निशान भी उभर आये. उग्र युवक का कहना था कि पेंशन के लिए कई बार आ चुका हूं, लेकिन मेरा काम आज तक नहीं हुआ. बीडीओ के साथ मारपीट करने वाला युवक क्षेत्र के सुग्गीबाल निवासी कामेश्वर सिंह का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है. इधर, मारपीट की जानकारी जैसे ही प्रखंड व अंचल कर्मियों को मिली तो युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है युवक के साथ एक और युवक था उसे भी पुलिस के हवाले किया गया. लेकिन, बीडीओ ने बताया कि उसके साथी की कोई गलती नहीं है. उसके बाद उसके साथी युवक को पुलिस ने छोड़ दिया.बीडीओ ने सुनायी व्यथा
बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना का प्रशिक्षण का कार्य चल रहा रहा है, उसी दौरान एक युवक मेरे कार्यालय में घुस गया और अपना कार्य अभी करने को बोल रहा था. मैने कहा कि अभी प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है. जैसे ही खत्म होगा के आपका कार्य कर दूंगा. आप अपना आवेदन दे दीजिए और जाइये.लेकिन, उग्र युवक कहने लगा कि जनगणना से हमको क्या मतलब है, अभी हमारा काम कीजिए. जब हमने अभी काम करने से माना किया, तो उक्त उग्र युवक ने मेरे चेहरे पर थप्पड़ चला दिया. जिससे मेरा चश्मा टूट गया और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बन गये. मैने पुलिस को दिए आवेदन में विकास कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दे दिया है.क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि बीडीओ राहुल सिंह के आवेदन पर आरोपित युवक विकास कुमार सिंह को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं आवेदन में इसके साथी के संबंध में कोई जिक्र नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




