एनपीएल सीजन आठ को लेकर कमेटी का हुआ गठन
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

विजेता को 66 हजार 666 रुपये नकद इनाम
विज्ञापन
16 टीमें लेंगी हिस्सा, एक सप्ताह में टूर्नामेंट समापन का लक्ष्य
नासरीगंज.
नगर के बड़ी बाजार रोड स्थित शिक्षा विकास मंच के कार्यालय में एनपीएल सीजन-8 को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार ने की. इसमें आगामी एनपीएल सीजन-8 के आयोजन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मैच लगभग एक सप्ताह के भीतर संपन्न कराने का प्रयास कमेटी की ओर से किया जायेगा. इस वर्ष प्रत्येक टीम से लगभग सात हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जायेगा. निर्णय के अनुसार, एनपीएल विजेता टीम को लगभग 66 हजार 666 रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को कुल 30 हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया जायेगा. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सीजन-8 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. इसमें अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार, निदेशक चंद्रकांत कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष अंशु कुमार उर्फ सीपू, मुख्य सलाहकार रूपेश कुमार, टीम मैनेजर अमित चंद्रवंशी, व्यवस्थापक सीतेश कुमार व बबन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार व राहुल मिश्रा तथा मार्गदर्शक उदय प्रताप सिंह उर्फ रवि भईया व कमलेश यादव चुने गये. इसके अलावा सदस्य के रूप में दिनेश यादव, मंटू सिंह यादव, रंजित कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार बाबू, बिट्टू सोनी, सिंटू यादव, मोनू ताज, मो सानू, सुमित चंद्रवंशी, निकित कुमार, अमरजीत कुमार उर्फ टिंकू, भैरो बाबा, सिंटू कुमार, शुभम बाबा, नंदन सोनी, मो नौशाद कोहली, मो एजाज किंग समेत अन्य खेलप्रेमी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










