तिलौथू के बाबूगंज मैदान में एक साथ गूंजी 101 जोड़ों की शहनाई
Published by :Vikash Kumar
Published at :20 Apr 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.स्थानीय बाबूगंज खेल मैदान में रविवार की रात ''सर्वजन कल्याण संस्थान'' के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.
विज्ञापन
101 दूल्हों की एक साथ निकली बारात, झूम उठी तिलौथू की सड़के
लाखों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह; दहेज मुक्त समाज का दिखा अद्भुत नजारा
सर्वजन कल्याण संस्थान ने उठाया बेटियों की शादी का जिम्मा, रथ और घोड़ों के साथ उमड़ा बारातियों का हुजूम
वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से गुंजायमान हुआ बाबूगंज, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां
तिलौथू.
स्थानीय बाबूगंज खेल मैदान में रविवार की रात ””””सर्वजन कल्याण संस्थान”””” के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस भव्य आयोजन में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिसके साक्षी लाखों लोग बने. संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी बेटी अविवाहित न रहे और न ही किसी मजबूर पिता को अपनी बेटी को बाहर बेचना पड़े, इसी संकल्प के साथ संस्थान ने इन शादियों का पूरा जिम्मा उठाया है. भविष्य में भी गरीब बेटियों की शादी के लिए संस्थान हमेशा तत्पर रहेगा.कार्यक्रम के प्रारंभ में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों व शिक्षकों, छठ पूजा समिति, मोहर्रम कमेटी और दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों को भी सम्मानित किया गया.वर व वधू पक्ष के लिए अलग-अलग बने थे पंडाल
कार्यक्रम स्थल पर वर और वधू पक्ष के लोगों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाये गये थे. करीब 101 वर-वधू पक्ष के परिजनों की सुविधा के साथ लाखों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था. बाबूगंज का मैदान सिल्वर और गोल्डन रंग की रोशनी से जगमगा रहा था. एक विशाल विवाह मंडप तैयार किया गया था, जहां एक ही मंडप में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे.1 9 अप्रैल की रात तिलौथू की धरती इस भव्य आयोजन की गवाह बनकर ऐतिहासिक बन गयी.सड़कों पर उमड़ा बारातियों का हुजूम
तिलौथू की सड़कों पर तब एक अनोखा नजारा दिखा जब 101 दूल्हों की बारात एक साथ निकली. गाजे-बाजे और सजे-धजे रथों के साथ यह बारात बाबूगंज मैदान से ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची और दर्शन के बाद पुनः विवाह स्थल पर लौटी. बारात में घोड़ों की टाप और सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहे, जहां महिला और पुरुष बाराती भक्ति व पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके.बेटियों को दी गयी लगनौती सामग्री
विवाह स्थल को सिल्वर और गोल्डन रोशनी से सजाया गया था. प्रकांड पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच विवाह संपन्न हुआ. संस्थान द्वारा सभी 101 बेटियों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया, जिसमें पलंग, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल, आलमारी, बर्तन और आभूषण शामिल थे. विदाई के समय पारंपरिक मिठाइयां भी दी गयीं.विदाई के समय छलके आंसू
सोमवार की अहले सुबह (20 अप्रैल) जब विदाई की घड़ी आई, तो पूरा माहौल भावुक हो गया. जब बेटियां विदा होने लगीं, तो उनकी आंखें नम थीं. कई बेटियां आयोजक योगेंद्र कुशवाहा से लिपटकर रोने लगीं. संस्थान के युवाओं ने भीगी पलकों के साथ अपनी इन बहनों को विदा किया.भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां
इस सामूहिक विवाह समारोह में सुप्रसिद्ध भोजपुरी बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपने पारंपरिक विवाह गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं गायक दिनेश दीवाना, विक्की वैरागी, सीमा गुप्ता, कंचन शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी.उद्घोषक अनिल विश्वास ने अपनी ओजस्वी आवाज में मंच संचालन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया.इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस सामूहिक विवाह समारोह में रालोमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, डेहरी के विधायक सोनू सिंह, महिला नेत्री उषा कुशवाहा, शांति देवी, शिक्षाविद ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओम जी, डॉ. बैजनाथ सिंह बटोही, अनिल यादव, सुभाष कुमार, नीतीश कुमार और अमानत हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, ट्रैफिक व सुरक्षा पर खास नजर
इस सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए तिलौथू पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही. आयोजन स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे और विशाल जनसमूह की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की गयी थी. अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार, अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ दिवाकर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान मुस्तैदी से मोर्चा संभाले रहे..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




