मलबा नही हटाने पर नपं प्रशासन ने दो लोगों पर लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
मलबा नही हटाने पर नपं प्रशासन ने दो लोगों पर लगाया जुर्माना

Sasaram news. नगर के वार्ड तीन स्थित मीर नासिर की मजार के निकट रास्ते पर तोड़े हुए घरों के मलबे का भंडारण कर किये गये अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटाया.

विज्ञापन

फोटो -21-1- जेसीबी से मलबा हटाते नपं कर्मी. प्रतिनिधि, नासरीगंज नगर के वार्ड तीन स्थित मीर नासिर की मजार के निकट रास्ते पर तोड़े हुए घरों के मलबे का भंडारण कर किये गये अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटाया. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) विकास कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्र के मलबा हटाने के लिए उक्त वार्ड निवासी फागुनी रजक और कृष्णा रजक को बार-बार नोटिस निर्गत किया गया था, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया. इसको लेकर दोनों के विरुद्ध एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके बाद नगर प्रशासन ने अपने जेसीबी और वाहन से ईंट-पत्थर के ढेर व मलबे को हटवाया गया. इओ ने बताया कि समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत अधिक दिनों से रखे गये मलबानुमा अतिक्रमण को हटाने का अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि उक्त अभियान को ले बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 24 अप्रैल को आगमन होने से पूर्व उक्त अभियान को पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन