रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजा के साथ हुई शुरूआत

Updated:
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजा के साथ हुई शुरूआत

हनुमत विश्वकर्मा प्रतिष्ठा जीर्णोद्धार के दूसरे दिन मंगलवार को मंत्रोच्चारण के साथ पंचांग पूजा व मंडप प्रवेश अरणी मंथन पूजन प्रारंभ हुई.

विज्ञापन

डेहरी नगर. शहर के न्यू डिलियां वार्ड नंबर 21 स्थित शिव कला मंदिर परिसर में 10 दिवसीय श्री शिव परिवार प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ व हनुमत विश्वकर्मा प्रतिष्ठा जीर्णोद्धार के दूसरे दिन मंगलवार को मंत्रोच्चारण के साथ पंचांग पूजा व मंडप प्रवेश अरणी मंथन पूजन प्रारंभ हुई. इस पूजन में महिला व पुरुष ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. बुधवार को बेदी पूजन व हवन प्रारंभ, गुरुवार को मंडप पूजन व प्रतिमा स्नान वेदी पूजन, शुक्रवार को बेदी पूजन नगर भ्रमण, शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन, रविवार को बेदी पूजन व हवन, सोमवार को बेदी पूजन पटाभिषेक महानिशा पूजा, मंगलवार को पूजन महाअष्टमी, बुधवार को हवन पूर्णाहुति, गुरुवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस रुद्र महायज्ञ में वाराणसी से विद्वान पंडित विनायक, अंकित, रविंद्र, कमलेश पाठक द्वारा संपन्न कराया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के अध्यक्ष अंशुल कश्यप, उपाध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी, भोला चौहान, लव कुश, मिथिलेश, विक्की गुप्ता, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, भूपेश, दीपक, कुणाल, छोटी ठाकुर, निर्दोष पांडे, दारा यादव आदि बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन