किसान गेहूं के डंठल में आग लगाने से नहीं आ रहे बाज,अधिकारी व कर्मी बेखबर

Published by :Vikash Kumar
Published at :16 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
किसान गेहूं के डंठल में आग लगाने से नहीं आ रहे बाज,अधिकारी व कर्मी बेखबर

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोर पर है, लेकिन कटाई के बाद किसान खेतों में डंठल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है.

विज्ञापन

डेहरी नगर.

प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोर पर है, लेकिन कटाई के बाद किसान खेतों में डंठल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है.जानकारी के अनुसार किसान हार्वेस्टर से कटाई के बाद बचे डंठल में आग लगा दे रहे हैं. अधिकारियों के भय से कई किसान देर शाम यह काम कर रहे हैं, ताकि इसकी जानकारी प्रशासन को न मिल सके. हालांकि कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर धान के पुआल और गेहूं के डंठल नहीं जलाने की अपील की जा रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार डंठल जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है और सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक डंठल जलाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. उन्होंने चेतावनी दी कि खेतों में डंठल जलाते पकड़े जाने पर संबंधित किसान के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जायेगी और उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है.कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को अपने-अपने पंचायत में सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन