मॉडल अस्पताल भवन का हैंडओवर जल्द, स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की तैयारी
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.सदर अस्पताल परिसर में बने मॉडल मॉडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने निर्माण एजेंसी को भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
भवन को जल्द हैंडओवर करने के लिए निर्माण एजेंसी को मिला निर्देश
55 करोड़ की लागत से बना 200 बेड का चार मंजिला मॉडल अस्पताल तैयार
पांच सदस्यीय टीम करेगी भवन का निरीक्षण, जल्द शुरू होंगी सेवाएं
सासाराम सदर.
सदर अस्पताल परिसर में बने मॉडल मॉडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने निर्माण एजेंसी को भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया है.अस्पताल उपाधीक्षक आसीत रंजन ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में 55 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड का चार मंजिला मॉडल अस्पताल भवन बनकर तैयार किया गया है.उन्होंने बताया कि इस भवन को 14 जनवरी को ही हैंडओवर किया जाना था और 15 जनवरी से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होनी थीं, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में विलंब हुआ.बिजली कनेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विद्युत विभाग से मांग की थी, जिसके बाद बिजली विभाग ने 7.32 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया था. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन की ओर से अप्रैल माह में अग्रिम राशि के रूप में पांच हजार रुपये जमा किये गये थे. अब बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.पांच सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण
मॉडल अस्पताल के हैंडओवर से पहले चिकित्सा पदाधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम गठित की गयी है, जो सोमवार को भवन की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेगी. निरीक्षण के बाद भवन को औपचारिक रूप से हैंडओवर कर दिया जायेगा. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मॉडल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जायेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










