आज से गो लाइव होगा ज्ञानदीप पोर्टल

Updated:
विज्ञापन
आज से गो लाइव होगा ज्ञानदीप पोर्टल

निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग व अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जायेगी

विज्ञापन

आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू 25 प्रतिशत सीटों पर होगा कमजोर व अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन फोटो-11- जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1)सी के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग व अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर वर्ग, अलाभकारी समूह व अनाथ बच्चों का नामांकन से किया जायेगा. नामांकन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, ऑनलाइन और रेंडमाइजेशन के आधार पर होगी. शिक्षा विभाग से जारी समय-सारणी के अनुसार 02 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा. पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 03 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक किया जायेगा. सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 06 फरवरी 2026 को होगा, जबकि चयनित छात्रों का स्कूल में प्रवेश 07 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन