ePaper

अखंड हरिकीर्तन के साथ भव्य रूप से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

Updated at : 07 Apr 2025 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड हरिकीर्तन के साथ भव्य रूप से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

Sasaram news. प्रखंड के सरैया गांव में श्रीराम नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर रविवार की शाम छह बजे से 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित हुआ.

विज्ञापन

सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे-बच्चियों ने संगीतमय राम नाम का हरिकीर्तन किया फोटो -6- सरैया हनुमान मंदिर के प्रांगण में सनातनी युवा. प्रतिनिधि, तिलौथू. प्रखंड के सरैया गांव में श्रीराम नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर रविवार की शाम छह बजे से 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित हुआ. इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे-बच्चियों ने संगीतमय राम नाम का हरिकीर्तन किया. कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं और बच्चियों के द्वारा की गयी, जिन्होंने राम नाम की मधुर धुनों पर झूमते हुए संकीर्तन किया. रात 11 बजे के बाद युवाओं ने हरिकीर्तन की कमान संभाली और पूरे वातावरण को राम नाम की गूंज से गुंजायमान कर दिया. जिससे स्थल पर उमड़ती भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई और भक्तिभाव से सभी झूमने लगे. पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शन और पूजन चलता रहा. इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद का आनंद लिया और राम धुन पर झूमते हुए नृत्य किया. समिति के संयोजक हंसराज कुमार ने सभी सनातनी समाज को साधुवाद देते हुए इस पावन आयोजन में सहयोग के लिए बधाई दी. वहीं समिति के सचिव और मुखिया संजय चौधरी ने प्रखंडवासियों को आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अनुमोदन धारी उपमुखिया अमित कुमार गुप्ता ने इस विराट आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सनातन समाज, समर्पित कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन और पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया. इस भव्य आयोजन में विजय कुमार, भोला, रितेश, जेपी, अभय, उमेश, राहुल, रोहित, अजीत, पवन, नितीश, सुमित, अंकित, रवि, संजीव, सोनू, अमन, अभिषेक, धनंजय इलू सहित दर्जनों श्रद्धालु और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन