21 अप्रैल से शुरू होगी आठवीं तक के छात्रों की पुनरावृत्ति परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
21 अप्रैल से शुरू होगी आठवीं तक के छात्रों की पुनरावृत्ति परीक्षा

Sasaram news. जिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की पुनरावृत्ति मूल्यांकन परीक्षा 21 अप्रैल से 30 अप्रैल-2025 तक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

फोटो-2- राजकीय मध्य विद्यालय किला का भवन.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसजिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की पुनरावृत्ति मूल्यांकन परीक्षा 21 अप्रैल से 30 अप्रैल-2025 तक आयोजित की जायेगी. इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की पूर्व ज्ञान की समीक्षा कर शिक्षा सत्र 2025-26 की सशक्त शुरुआत सुनिश्चित करना है. परीक्षा दो पालियों में होगी. जहां प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी, जो सुबह 9:00 बजे तक चलेगी. द्वितीय पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलेगी.

विषयवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:-

21-26 अप्रैल: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं संस्कृत की रीडिंग/श्रवण एवं मौखिक परीक्षा.

28 अप्रैल (सोमवार) : गणित (सभी कक्षाएं)29 अप्रैल (मंगलवार) : अंग्रेज़ी/उर्दू लेखन30 अप्रैल (बुधवार): हिंदी/उर्दू लेखन

महत्वपूर्ण निर्देश

-प्रश्नपत्र शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराये जायेंगे.

-मूल्यांकन परीक्षा पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी.

-छात्रों को परीक्षा के दिन गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन 9:00 से 9:40 बजे तक प्रदान किया जायेगा.

-विद्यालय प्रधान को परीक्षा की निगरानी, संचालन एवं रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

-अनुशासन बनाये रखने के लिए मोबाइल आदि के प्रयोग पर रोक रहेगी.

-शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा को छात्रों की तैयारी की समीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण बताया है और समयबद्ध संचालन के निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन