सीएस ने कार्यकारी अधीक्षक, पीएचसी प्रभारी व दो एएनएम को किया शोकॉज
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.रोहतास सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन शनिवार को एक्सन मोड में दिखे. जहां अस्पताल पहुंचने के साथ ही सीएस व जिला योजना समन्वयक ने विभिन्न वार्डों में घूम निरीक्षण शुरू कर दिया.
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण
सासाराम सदर.
रोहतास सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन शनिवार को एक्सन मोड में दिखे. जहां अस्पताल पहुंचने के साथ ही सीएस व जिला योजना समन्वयक ने विभिन्न वार्डों में घूम निरीक्षण शुरू कर दिया. उनके इस एक्शन से अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों में हड़कंप मच गया. सीएस सबसे पहले कार्यकारी अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे. जहां वे अनुपस्थित पाये गये. उसके बाद सदर अस्पताल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी ड्यूटी से गायब थे. निरीक्षण के दौरान एआरवी वैक्सीन में लगायी गयी एएनएम उर्मिला और वाइटल कक्ष से एएनएम सुमन भी अनुपस्थित पायी गयी. वहीं, अस्पताल से बड़ी संख्या में गायब चिकित्सक व कर्मियों को अनुपस्थित देख सीएस भड़क गये. सीएस ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने सबसे ज्यादा संख्या में गरीब तबके के लोग पहुंचते हैं. इस स्थिति में अधिकारी व कर्मियों की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जायेगी. अस्पतालों में नियुक्त चिकित्सक व कर्मियों को सीएस ने सही से अपने कार्यों का निवर्हन करने का निर्देश दिया. इसकी जानकारी देते हुए सीएस ने कहा कि ड्यूटी से गायब चिकित्सक व एएनएम से शोकॉज किया गया है. एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी. सदर अस्पताल के बाद तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया. जहां सब कुछ सामान्य पाया गया. निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके पुष्कर, एनसीडीओ डॉ राजीव कुमार, पिंटू कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










