बंद कमरे में लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
बंद कमरे में लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sasaram news. बौलिया रोड स्थित मदन प्रसाद के मकान से सोमवार की सुबह एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के मोजरी गांव निवासी राम प्रताप सिंह के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश प्रताप सिंह उर्फ प्रताप के रूप में की गयी.

विज्ञापन

फोटो-1-पोस्टमार्टम रूम के बाहर गमगीन माहौल में परिजन. सासाराम ग्रामीण. बौलिया रोड स्थित मदन प्रसाद के मकान से सोमवार की सुबह एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के मोजरी गांव निवासी राम प्रताप सिंह के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश प्रताप सिंह उर्फ प्रताप के रूप में की गयी. इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि एक मकान में अंदर से कमरा बंद है. आवाज लगाने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुल रहा है. सूचना पर तत्काल पुलिस बल को भेजा गया. मौके पर पहुंच पुलिस ने दरवाजे को खोला गया, तो सभी स्तब्ध रह गये. युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया. उसके बाद शव को फंदे से उतारा गया. परिजनों को सूचना दी गयी. उन्होंने बताया कि युवक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. युवक के रूम से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. इसके आधार पर जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन