समारोह के रूप में मनायी गयी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती

Updated:
विज्ञापन
समारोह के रूप में मनायी गयी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती

Sasaram news. सम्राट चंद्रगुप्त फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को कुशवाहा सभा भवन में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

चंद्रगुप्त मौर्य के योगदान को याद कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि फोटो-15- समारोह में शामिल लोग. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस सम्राट चंद्रगुप्त फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को कुशवाहा सभा भवन में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह के रूप में मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन संरक्षक सत्यनारायण स्वामी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला व माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित गणमान्य जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर चंद्रगुप्त मौर्य को श्रद्धांजलि दी. समारोह में वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन व उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला. बताया कि मौर्य वंश के संस्थापक व अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म वैशाख मास की प्रथम अष्टमी तिथि लगभग 345 ईसा पूर्व हुआ था. चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के अंतिम शासक को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी और संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप को एक एकीकृत शासन व्यवस्था के अंतर्गत लाने का कार्य किया. मौके पर दीनानाथ सिंह मुखिया, संजय कुमार सिंह, सत्यनारायण स्वामी, निर्भय कुमार सिंह (अधिवक्ता), विवेक सिंह कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, शिव कुमार सिंह (अधिवक्ता), राम अवतार, एसके मौर्य, जागरोपन सिंह, अंसार आलम, धर्मेंद्र कुमार, आलोक पासवान, नगीना बिंद, जयप्रकाश चंद्रवंशी, रामलाल बिंद, महेंद्र बिंद, ईश्वर चंद्र कुशवाहा, दिनेश चौधरी, लालबाबू चौधरी, सत्येंद्र यादव, श्रीभगवान चौधरी, मंटू बिंद, उपाध्याय बिंद, रविंद्र पासवान व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन