शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 30 Sep 2025 3:42 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस छापेमारी में दो लीटर शराब बरामद, खरीदार समेत दो दबोचे गए उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
नौहट्टा.
थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर दो लीटर शराब के साथ पुकार नोनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले में भास्कर यादव की ओर से एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार पुकार नोनिया गांव में शराब बेच रहा था. इसी दौरान अर्जुन नोनिया वहां शराब खरीदने पहुंचा. तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून उल्लंघन से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




