पुलिस की नजर हटते ही ठेला वालों का सड़क पर हो जाता कब्जा, आम लोगों को होती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे लगे सब्जी व फल वालों के ठेले.

सड़क किनारे लगे सब्जी व फल वालों के ठेले.

डेहरी में पुलिस प्रशासन के हटते ही दुकानदार फिर से सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं. अतिक्रमण रोकने के लिए अब ठोस कार्रवाई की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

डेहरी नगर शहर के थाना चौक से आंबेडकर चौक तक रोड के पर लगने वाले स्थायी व अस्थायी दुकानदारो पर कार्रवाई को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने नप इओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था. टीम को अनुमंडल प्रशासन ने चिन्हित कर सड़क के किनारे से ठेला दुकानदारों को हटा लगाने के लिए के लिए जिम्मेवारी दी गयी थी. लगभग शाम चार बजे से रात आठ बजे तक प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है.

अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं हो रही ठोस कार्रवाई

लेकिन प्रतिनियुक्त अधिकारी कुछ देर रहते है.उसके बाद चले जाते है.इन अधिकारियों व पुलिस को देख दुकानदारों ठेला लेकर प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर चले आते है.लेकिन अधिकारियों के जाते सडक पर अपना ठेला लगा देते है.फिर उसी तरह सडक पर अतिक्रमण शुरू हो जाता है.अतिक्रमण रोकने को लेकर पुलिस व प्रशासन को जद्दोजहद करना पड रहा है.सडक पर दुकान लगा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के कार्रवाई का थोडा सा भय नहीं है.ऐसे अतिक्रमणकारियो पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जरूरत है.ताकि सडक पर दुकान लगाने की दुबार कोशिश नहीं करे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन