Bihar News: बिक्रमगंज में दांत से गला काट कर पत्नी ने ले ली पति की जान, मायकेवालों को बुला कर हुई फरार

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव में शनिवार को दांत से काट कर पत्नी ने अपने पति महर्षि सिंह (35) की हत्या कर दी. घटना के पहले स्व. महेंद्र सिंह के बेटे महर्षि सिंह के साथ उनकी पत्नी से नोक-झोंक हुई थी.
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव में शनिवार को दांत से काट कर पत्नी ने अपने पति महर्षि सिंह (35) की हत्या कर दी. घटना के पहले स्व. महेंद्र सिंह के बेटे महर्षि सिंह के साथ उनकी पत्नी नोक-झोंक हुई थी. इसके बाद गुस्से से लाल पत्नी ने पति की गर्दन को अपने जबड़े में जकड़ लिया. तब तक दबाये रखा, जब तक कि उसकी सांसें न थम गयीं.
हद तो तब हो गयी, जब दांतों से गला काट कर पति की हत्या करने के बाद पत्नी अपने मायके वालों को बुला कर आराम से फरार हो गयी. उसे न तो घरवालों ने पकड़ने की हिम्मत दिखायी, न ही पुलिस ही पकड़ सकी. उक्त सनसनीखेज वारदात की सूचना जिसको भी मिली, वह दांतों तले उंगली काटने पर विवश हो गया.
घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई सुशील सिंह ने बताया कि भाई महर्षि सिंह उनके बेटे को सुबह स्कूल छोड़ने बिक्रमगंज गया था. वहां से करीब 10 बजे घर लौटा. लौटते ही अपने कमरे में जाने लगा, तो पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने पत्नी को आवाज लगायी, फिर भी दरवाजा नहीं खुला. काफी देर तक खटखटाने के बाद दरवाजा पत्नी ने खोला. कुछ देर बाद दरवाजा खोलते ही उसकी पत्नी लवली ने उस पर शेरनी की तरह झपट्टा मार कर उसके गले को दांतों के बीच इस कदर दबा लिया कि उसकी मौत हो गयी. भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी मायके भाग गयी.
Also Read: Indian Railway: मोतीहारी से अयोध्या के लिए रवाना हुई बापूधाम समर स्पेशल ट्रेन, सांसद ने दिखायी हरी झंडी
मृतक के भी ने बताया कि उनके भाई की शादी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी लवली सिंह से दो वर्ष पहले ही हुई थी. इससे एक 10 महीने की बेटी है, जिसका नाम माही है. उसे भी अपने साथ लेकर मायके वाले चले गये .
पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की हत्या की ऐसी वारदात हमने नहीं सुनी थी.जल्द ही हत्या की आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




