दो लोगों ने किया नामांकन, एक ने लिया नाम वापस और हो गया जिलाध्यक्ष का चुनाव

Updated:
विज्ञापन
दो लोगों ने किया नामांकन, एक ने लिया नाम वापस और हो गया जिलाध्यक्ष का चुनाव

पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित सात प्रत्याशियों को नहीं मिल पाया नामांकन पत्र

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. शहर के पटेल धर्मशाला के सभागार में रविवार को जदयू के जिलाध्यक्ष के चुनाव में बिंदा चंद्रवंशी चुने गये. मात्र दो लोगों बिंदा चंद्रवंशी और धीरज मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. धीरज मिश्रा ने अपना नाम वापस ले लिया और बिंदा चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष निर्वाचित कर दिये गये. पार्टी के प्रवक्ता अलख निरंजन ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी संजय पटेल व जिला पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री अजीत चौधरी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया है, जिसमें जिले के सभी नगर और प्रखंड इकाइयों के चुने हुए डेलीगेट्स मतदाता के रूप में भाग लिये. निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में धीरज मिश्रा ने बिंदा चंद्रवंशी के समर्थन में अपना नाम वापस लिया और बिंदा चंद्रवंशी जिला जनता दल यूनाइटेड के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए. नये जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में अरुणा सिंह, रिंकू सिंह, अनिल सिंह, धनंजय भाई पटेल, अशोक चंद्रवंशी, राकेश चंद्र सिन्हा सीपू, गिरेंद्र सिकरवार, सविता नटराज, अभिषेक पटेल शामिल थे. नामांकन पत्र नहीं मिला, तो किया विरोध इधर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित सात लोगों महाराणा प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल, विष्णु प्रसाद उर्फ मुन्ना कुशवाहा, गंगा बिंद, प्रमोद महतो, मान्ती मौर्या व राजेश सोनकर कथित तौर पर नामांकन पत्र मांगते रह गये, पर इन लोगों को नामांकन पत्र नहीं मिला. इन नेताओं ने कहा कि निर्धारित समय तक नामांकन पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गयी. अंदर में धीरज मिश्रा को छद्म उम्मीदवार बना, उनसे नाम वापस कराया गया और चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा कर दी गयी.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन