ePaper

घास काटने के विवाद में मारपीट, घायल की रास्ते में मौत

Updated at : 01 Mar 2026 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
घास काटने के विवाद में मारपीट, घायल की रास्ते में मौत

परिजनों की ओर से देर शाम तक आवेदन नहीं

विज्ञापन

अरंग गांव में हुई वारदात, एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य पीएचसी से रेफर, बनारस ले जाते समय तोड़ा दम प्रतिनिधि, दिनारा थाना क्षेत्र के अरंग गांव में शनिवार की रात घास काटने के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए बनारस ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के 54 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसमें लाल बहादुर राम बुरी तरह घायल हो गये. घायल को पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें बनारस के ट्राॅमा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किये. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन