रोहतास: बेलवैयाँ में खुला सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सौगात

Updated:
विज्ञापन
उद्घाटन में उपस्थित पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

उद्घाटन में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

रोहतास के बेलवैयाँ गांव में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ. आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मॉडल स्कूल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के बेलवैयाँ गांव में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया. विद्यालय का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला.

राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई. इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया.

लाइव प्रसारण के जरिए जुड़े लोग विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी. बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यालय के शुभारंभ के गवाह बने.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मॉडल स्कूल मौके पर प्रभारी बीईओ मधुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया है. आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. ऐसे मॉडल विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

विद्यालय परिवार ने अतिथियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. शिक्षकों और अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय के सफल संचालन की कामना की.

ये रहे मौजूद इस मौके पर सोनू सिंह, भूमिदाता विक्रमादित्य सिंह, शिवपरसन सिंह पहलवान, धर्मराज कुशवाहा, डीडीओ दिलीप कुमार सिंह, मंजित कुमार सिंह, बीआरपी रविशंकर सिंह, केआरपी विनोद कुमार सिंह, सुजित कुमार, दिनेश कुमार, सुहैल अहमद, राकेश कुमार, निहाल जी, सुनीता कुमारी, भानू प्रताप सिंह, शशि कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन