रोहतास में शिक्षा विभाग का फैसला, सहयोग पोर्टल के आवेदनों के लिए तय हुई अधिकारियों की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिला शिक्षा विभाग ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी हैं। एक विस्तृत कार्यालय आदेश जारी किया गया है जिसमें नोडल पदाधिकारियों से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के कार्यों का स्पष्ट उल्लेख है।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला शिक्षा विभाग ने सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध और त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से विस्तृत कार्यालय आदेश जारी किया गया है.

नोडल पदाधिकारी बनाए गए डीपीओ एसएसए

जारी आदेश के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) रजनीश कुमार उपाध्याय को सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन और समीक्षा कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. उन्हें आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अद्यतन रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी तय

अपर कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार रावत को जिला शिक्षा पदाधिकारी के लॉगिन पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किए गए निष्पादन की अद्यतन स्थिति का संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार कर नोडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया है.

पंजी संधारण और समन्वय की जिम्मेदारी कार्यालय सहायक को

कार्यालय सहायक सुमन कुमार तिवारी को सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदनों का पंजी संधारण करने, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय स्थापित करने तथा निष्पादन की अद्यतन स्थिति से नोडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डाटा इंट्री ऑपरेटर करेंगे हार्ड कॉपी उपलब्ध

डाटा इंट्री ऑपरेटर सुधीर कुमार चौबे को सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की सूचना हार्ड कॉपी के माध्यम से नोडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया है, ताकि आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा सके.

समय-सीमा और पारदर्शिता पर विशेष जोर

जिला शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

बीईओ को सहमति के बाद ही करना होगा निष्पादन

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रखंड स्तर पर सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति और अनुशंसा प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा. विभाग ने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन